
शिव मंत्र (Shiv Mantras) का जाप करने से मानसिक शांति, ऊर्जा, और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। ये मंत्र न केवल ध्यान और साधना में सहायक होते हैं, बल्कि जीवन की कठिनाइयों को दूर करने में भी प्रभावी माने जाते हैं।
- शिव गायत्री मंत्र (Shiva Gayatri Mantra) : शिव गायत्री मंत्र भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए एक शक्तिशाली और प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलती है तथा जीवन में आध्यात्मिक उन्नति होती है ।
ॐ महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धीमहि
तन्नः शिवः प्रचोदयात्॥
- रूद्र गायत्री मंत्र (Rudra Gayatri Mantra) : यह मंत्र भगवान शिव के रुद्र रूप को समर्पित है और आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करने में सहायक है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
- महा मृत्युंजय मंत्र (Maha Mrityunjaya Mantra) : यह मंत्र भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। इसका जाप जीवन की बाधाओं को दूर करने, रोगों से मुक्ति पाने और दीर्घायु होने के लिए किया जाता है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
- शिव मूल मंत्र (Shiva Moola Mantra): यह शिव जी का सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र का निरंतर जाप करने से मन को शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह मंत्र आत्मा की शुद्धि और आत्मज्ञान प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
ॐ नमः शिवाय॥
यह भी पढ़ें :
जय शिव /शंकर जी की आरती ( Jai Shiv/Shankar Ji Ki Aarti)
शिव ताण्डव स्तोत्रम्(Shiva Tandav Stotram)
शिव पञ्चाक्षर स्तोत्रम् (Shiva Panchakshara Stotram)
शिवरामाष्टकस्तोत्रम् (Shiva Ramashtakam Stotram)
शिव मृत्युञ्जय स्तोत्रम् (Shiva Mrityunjaya Stotram)
शिव द्वादशज्योतिर्लिङ्ग स्तोत्रम् (Shiva Dwadashajyotirlinga Stotram)