Thu. Mar 13th, 2025

Kaali Chalisa | माँ काली चालीसा

काली चालीसा(Kaali Chalisa)

काली चालीसा(Kaali Chalisa) का पाठ करने से माँ काली प्रसन्न होती हैं . इसका पाठ नवरात्रि में विशेष लाभकारी होता है . माँ काली की आराधना से शक्ति एवं ऐश्वर्य प्राप्त होता है .

goddess kaali maa kaali chalisa bhaktiraag.com

॥दोहा॥

जयकाली कलिमलहरणि, महिमा अगम अपार ।

महिषमर्दिनी कालिका, देहु अभय अपार ||

॥ चौपाई ॥

अरि मद मान मिटावन हारी।

मुण्डमाल गल सोहत प्यारी ||

अष्टभुजी सुखदायक माता।

दुष्टदलन जग में विख्याता।।

भाल विशाल मुकुट छवि छाजै ।

कर में शीश शत्रु का साजै ॥

दूजे हाथ लिए मधु प्याला ।

हाथ तीसरे सोहत भाला ।।

चौथे खप्पर खड्ग कर पाँचे ।

छठे त्रिशूल शत्रु बल जाँचे ॥

सप्तम कर दमकत असि प्यारी ।

शोभा अद्भुत मात तुम्हारी ॥

अष्टम कर भक्तन वर दाता।

जग मनहरण रूप ये माता ॥

भक्तन में अनुरक्त भवानी।

निशदिन रटें ऋषी-मुनि ज्ञानी ॥

महाशक्ति अति प्रबल पुनीता ।

तू ही काली तू ही सीता ॥

पतित-तारिणी हे जग-पालक ।

कल्याणी पापी-कुल घालक ॥

शेष सुरेश न पावत पारा ।

गौरी रूप धरयो इक बारा ॥

तुम समान दाता नहिं दूजा ।

विधिवत् करें भक्तजन पूजा॥

रूप भयंकर जब तुम धारा ।

दुष्टदलन कीन्हेहु संहारा ॥

नाम अनेकन मात तुम्हारे ।

भक्तजनों के संकट टारे ।।

कलि के कष्ट कलेशन हरनी ।

भव भय मोचन मंगल करनी ॥

महिमा अगम वेद यश गावैं।

नारद शारद पार न पावैं ॥

भू पर भार बढ्यौ जब भारी ।

तब तब तुम प्रकटीं महतारी ॥

आदि अनादि अभय वरदाता।

विश्वविदित भव संकट त्राता ॥

कुसमय नाम तुम्हारौ लीन्हा ।

उसको सदा अभय वर दीन्हा ||

ध्यान धरें श्रुति शेष सुरेशा ।

काल रूप लखि तुमरो भेषा ॥

कलुआ भैरों संग तुम्हारे ।

अरि हित रूप भयानक धारे ॥

सेवक लांगुर रहत अगारी ।

चौंसठ जोगन आज्ञाकारी ॥

त्रेता में रघुवर हित आई ।

दशकंधर की सैन नसाई ॥

खेला रण का खेल निराला ।

भरा मांस-मज्जा से प्याला ॥

रौद्र रूप लखि दानव भागे ।

कियौ गवन भवन निज त्यागे ॥

तब ऐसौ तामस चढ़ आयो ।

स्वजन विजन को भेद भुलायो ॥

ये बालक लखि शंकर आए।

राह रोक चरनन में धाए ॥

तब मुख जीभ निकर जो आई।

यही रूप प्रचलित है माई ॥

बाढ्यो महिषासुर मद भारी ।

पीड़ित किए सकल नर-नारी ॥

करुण पुकार सुनी भक्तन की।

पीर मिटावन हित जन-जन की ॥

तब प्रगटी निज सैन समेता ।

नाम पड़ा माँ महिष – विजेता ॥

शुंभ निशुंभ हने छन माहीं ।

तुम सम जग दूसर कोउ नाहीं ॥

मान मथनहारी खल दल के ।

सदा सहायक भक्त विकल के ॥

दीन विहीन करैं नित सेवा ।

पावैं मनवांछित फल मेवा ॥

संकट में जो सुमिरन करहीं ।

उसके कष्ट मातु तुम हरहीं ॥

प्रेम सहित जो कीरति गावैं ।

भव बन्धन सों मुक्ती पावैं॥

काली चालीसा जो पढ़हीं ।

स्वर्गलोक बिनु बंधन चढ़हीं ॥

दया दृष्टि हेरौ जगदम्बा ।

केहि कारण माँ कियौ विलम्बा ॥

करहु मातु भक्तन रखवाली ।

जयति जयति काली कंकाली ॥

सेवक दीन अनाथ अनारी ।

भक्तिभाव युत शरण तुम्हारी ॥

॥ दोहा ॥

प्रेम सहित जो करे, काली चालीसा पाठ ।

तिनकी पूरन कामना, होय सकल जग ठाठ ॥

माँ काली चालीसा (Maa Kaali chalisa) का नित्य पाठ करने से माँ काली का आशीर्वाद प्राप्त होता है . जो भक्त नित्य इसका पाठ नहीं कर सकते उन्हें शुक्रवार को इसका पाठ अवश्य करना चाहिए .

यह भी पढ़ें :

श्री दुर्गा/अम्बे जी की आरती (Shree Durga/Ambey Ji Ki Aarti)

नवग्रह चालीसा (Navgrah Chalisa)

श्री आदिनाथ चालीसा (Shree Adinath Chalisa)

राधा चालीसा (Radha Chalisa)

श्री रामायणजी की आरती (Shree Ramayan Ji Ki Aarti)

श्री धन्वन्तरि जी की आरती (Shree Dhanvantari Aarti)

अग्नि गायत्री मंत्र (Agni Gayatri Mantra)

नरसिम्हा गायत्री मंत्र (Narasimha Gayatri Mantra)

Lakshmi Ganesha Mantras (लक्ष्मी गणेश मंत्र )

क्या कहती है Wikipedia माँ काली के बारे में