Thu. Jan 15th, 2026

Shiv Stuti : Ashutosh Shashank Shekhar | शिव स्तुति : आशुतोष शशांक शेखर

शिव स्तुति : आशुतोष शशांक शेखर (Shiv Stuti : Ashutosh Shashank Shekhar) : शिव स्तुति भगवान शिव की महिमा का गुणगान करने वाला एक भक्तिपूर्ण स्तोत्र है। यह स्तुति श्रद्धालु भक्तों द्वारा भगवान शंकर की कृपा प्राप्ति, भय और बाधाओं के निवारण तथा मानसिक शांति के लिए गाई या पढ़ी जाती है। शिव स्तुति का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता तथा आत्मबल की वृद्धि होती है।

Shiv Stuti

शिव स्तुति : आशुतोष शशांक शेखर (Shiv Stuti : Ashutosh Shashank Shekhar lyrics)

आशुतोष शशांक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा ॥

निर्विकार ओमकार अविनाशी,

तुम्ही देवाधि देव,

जगत सर्जक प्रलय कर्ता,

शिवम सत्यम सुंदरा ॥

निरंकार स्वरूप कालेश्वर,

महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वरा जय,

जटाधर अभयंकरा ॥

शूल पानी त्रिशूल धारी,

औगड़ी बाघम्बरी,

जय महेश त्रिलोचनाय,

विश्वनाथ विशम्भरा ॥

नाथ नागेश्वर हरो हर,

पाप साप अभिशाप तम,

महादेव महान भोले,

सदाशिव शिव संकरा ॥

जगत पति अनुरक्ति भक्ति,

सदैव तेरे चरण हो,

क्षमा हो अपराध सब,

जय जयति जगदीश्वरा ॥

जनम जीवन जगत का,

संताप ताप मिटे सभी,

ओम नमः शिवाय मन,

जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥

आशुतोष शशाँक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा ॥

कोटि नमन दिगम्बरा..

कोटि नमन दिगम्बरा..

कोटि नमन दिगम्बरा..

यह भी पढ़ें :

जय शिव /शंकर जी की आरती ( Jai Shiv/Shankar Ji Ki Aarti)

शिव ताण्डव स्तोत्रम्(Shiva Tandav Stotram)

शिव पञ्चाक्षर स्तोत्रम् (Shiva Panchakshara Stotram)

शिवरामाष्टकस्तोत्रम् (Shiva Ramashtakam Stotram)

शिव मृत्युञ्जय स्तोत्रम् (Shiva Mrityunjaya Stotram)

शिव द्वादशज्योतिर्लिङ्ग स्तोत्रम् (Shiva Dwadashajyotirlinga Stotram)

शिवरक्षास्तोत्रम् (Shiva Raksha Stotram)

शिव मंत्र (Shiv Mantras)

भैरव चालीसा (Bhairav Chalisa)

Shri Ram Stuti | श्री राम स्तुति

क्या कहती है wikipedia भगवान शिव के बारे में

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x